एआरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि मांगने का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने शनिवार को धरना दिया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।