फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: घर में मासूम बेटी पर तेंदुए ने किया हमला, पिता ने बचाया, बताई पूरी घटना

लखीमपुर खीरी के निघासन इलाके के मझरा पूरब गांव में पांच वर्षीय बेटी मनप्रीत को तेंदुए के जबड़े से बचाने के लिए उसके पिता जसविंदर सिंह बिट्टू ने अपनी जान की परवाह नहीं की। जब तेंदुए ने हमला किया तो घर के आंगन में मनप्रीत अपने पिता का हाथ पकड़े खड़ी थी। जसविंदर सिंह बिट्टू ने बताया कि अचानक तेंदुआ झपटा और बच्ची को खींचकर ले जाने लगा तो तो उन्हें कुछ पल के लिए समझ ही नहीं आया कि क्या करें। इसके बाद हिम्मत दिखाते हुए वे आगे बढ़े और तेंदुए को रोकने का प्रयास करने लगे। उनके न तो हाथ में कुछ था न ही आसपास। इस पर वह जोर-जोर से शोर करने लगे। और तेंदुए के पीछे दौड़े। परिवार के अन्य लोग भी शोर मचाने लगे। इस पर तेंदुआ बच्ची को छोड़कर भाग गया और इस तरह बच्ची की जान बच सकी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें