फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: यातायात नियमों के उल्लंघन पर 19 वाहन सीज, 36 के कटे चालान

लखीमपुर खीरी जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़े में परिवहन विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। एआरटीओ शांति भूषण पांडे और यातायात निरीक्षक हरमीत सिंह के नेतृत्व में शनिवार को विभिन्न मार्गों पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाकर ई-रिक्शा, कार, ट्रक सहित 65 वाहनों पर शिकंजा सका। एआरटीओ ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने, आवश्यक दस्तावेजों के बिना वाहन संचालित करने और नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसमें 19 वाहनों को सीज, जबकि 36 वाहनों के चालान किए गए। एआरटीओ ने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का अनिवार्य पालन करें। जरूरी दस्तावेज साथ रखें, सड़क पर अपनी सुरक्षा के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। बताया कि विभाग की ओर से नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें