रामकोला थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत के मामले में एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी हत्या का खुलासा नहीं होने से परिजनों में आक्रोश और भय है। मृतक के पिता ने उच्चाधिकारियों को प्रार्थना-पत्र देकर मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने, हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।