कुशीनगर के कप्तानगंज कस्बे में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे रागनी मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसका आरोप है कि 14 अगस्त को उसके भाई करन साहनी की पीटकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी, लेकिन केवल दो को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी जमानत पर रिहा हो चुके हैं, जबकि तीन अन्य की गिरफ्तारी नहीं हुई। पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही और मामले में लीपापोती करने का आरोप लगाते हुए रागनी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।