कुशीनगर के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सेन्दुरिया विशुनपुर गांव में मंगलवार दोपहर आवारा पशु के हमले में 62 वर्षीय किसान रामाश्रय गौड़ की मौत हो गई। वह खेत में कटे धान को समेट रहे थे। इसी दौरान आवारा पशुओं का झुंड पहुंच गया। उन्हें खदेड़ने के दौरान एक पशु ने रामाश्रय पर हमला कर कई बार पटका, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना से पत्नी और दोनों बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है।