फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर चुनाव आयोग के प्रति अपना विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए। जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनाव प्रक्रिया का निष्पक्ष और पारदर्शी होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से जुड़े मामलों में पारदर्शिता बरती जानी चाहिए और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें