फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कासगंज में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी महिला, हाईवोल्टेज ड्रामा जारी

कासगंज के सोरोंजी थाना क्षेत्र के गांव नगला लाले में बुधवार दोपहर एक महिला मोबाइल के टॉवर पर चढ़ गई। महिला बेटी की बरामदगी की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी है। उसके टॉवर पर चढ़ने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टॉवर के नीचे ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नीचे आने को तैयार नहीं हुई। मौके पर महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा जारी है। बताया जा रहा है कि महिला की बेटी लंबे से लापता है। पुलिस उसे अब तक बरामद नहीं कर सकी है। इससे नाराज होकर महिला ने ऐसा कदम उठाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें