फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हजारा नहर में नहाते समय डूबा 21 वर्षीय युवक, दोस्तों के साथ आया था पिकनिक मनाने; तलाश जारी

कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम पिकनिक प्वाइंट पर हजारा नहर में नहाते समय एटा का युवक डूब गया था। पुलिस ने पीएसी की फ्लड यूनिट को घटनास्थल पर बुला कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जिला एटा में थाना मारहरा के गांव त्रिलोकपुर निवासी देवराज (21) पुत्र वीरपाल सिंह गांव के रहने वाले दोस्त अंशुल प्रताप (17) पुत्र राधेश्याम, सुमित कुमार (18) पुत्र शिव सिंह, अनुज कुमार (16) पुत्र धीरज कुमार और रंजीत कुमार (19) पुत्र अशोक कुमार के साथ शुक्रवार को हजारा नहर पिकनिक प्वाइंट पर घूमने आए थे। देर शाम करीब 6:45 बजे रंजीत को छोड़कर बाकी चार युवक नहाने के लिए हजारा नहर में कूद गए। इस दौरान देवराज गहरे पानी में चला गया और डूब गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें