कानपुर शहर और आसपास के इलाकों में आए भीषण तेज तूफान, आंधी और मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। तेज हवाओं के चलते कई इलाकों में भारी पेड़ उखड़ गए, होर्डिंग्स गिर गईं और बिजली के पोल क्षतिग्रस्त होने से शहर के बड़े हिस्से में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जगह-जगह जलभराव से सड़कों पर लंबा जाम लग गया और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।