फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के सरसौल में मौसम की मार, पहली बार फ्लॉप हुआ सिकठिया पुरवा मेला

कानपुर की नरवल तहसील के सिकठिया पुरवा में अनंत चतुर्दशी पर लगने वाले करीब 150 साल पुराने ऐतिहासिक मेले में इस बार मूसलाधार बारिश ने भारी खलल डाला। दो दिन तक लगातार हुई बारिश के कारण मेले में दुकानें और झूले सजे होने के बावजूद सन्नाटा पसरा रहा, जिससे दुकानदारों और झूला ठेकेदारों को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। मौसम खराब होने की वजह से वर्षों पुरानी परंपरा का हिस्सा रहने वाली कंस वध और नाग नथैया लीला का आयोजन भी इस वर्ष रद्द करना पड़ा, जिससे ग्रामीण और दुकानदार काफी निराश हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें