फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बिधनू से बिनगवां तक रेंगते रहे वाहन, यातायात माह के दूसरे दिन भी नहीं सुधरी व्यवस्था

नौबस्ता-सागर हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने और यातायात प्रबंधन की पर्याप्त व्यवस्था न होने से सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी भीषण जाम लगा। बिधनू से बिनगवां तक करीब छह किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। हाईवे पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ भारी वाहन भी घंटों फंसे रहे। वाहन सवारों को कुछ दूरी तय करने में भी काफी समय लगा। यातायात माह के दूसरे दिन सुबह से ही हाईवे पर वाहनों की संख्या बढ़ने से आवागमन प्रभावित होने लगा। बिधनू से बिनगवां के बीच वाहनों की रफ्तार थम गई। आगे निकलने की होड़ में वाहन आड़े-तिरछे फंसते चले गए और देखते ही देखते दोनों ओर लंबी कतार लग गई। जाम के चलते नौकरीपेशा लोगों और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। कई वाहन चालक रास्ता बदलकर निकलने की कोशिश करते रहे। सूचना पर पहुंची बिधनू पुलिस ने सड़क पर उतरकर यातायात संभाला। वाहनों को एक-एक कर निकलवाने के लिए पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका। लगातार दूसरे दिन जाम लगने से यातायात माह के तहत चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के बीच हाईवे की यातायात व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वाहनों के बढ़ते दबाव के मद्देनजर प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मियों की नियमित तैनाती और यातायात संचालन की स्थायी व्यवस्था जरूरी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें