केसीए की ओर से आयोजित स्व. मोतीराम (एडवोकेट) अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रशिक्षण शिविर के तहत शनिवार को कानपुर साउथ मैदान पर युवा खिलाड़ियों को विशेष कोचिंग दी गई। प्रशिक्षक संजीव मेहरोत्रा ने खिलाड़ियों को बल्लेबाजी की तकनीकी बारीकियों, फील्डिंग, कैचिंग और स्ट्रेचिंग के गुर सिखाए।