फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: एलिवेटेड पुल पर केमिकल ड्रम से लदा ट्रक पलटा, सड़क पर फैला केमिकल

यशोदानगर से गुजर रहे एलिवेटेड पुल पर मंगलवार तड़के केमिकल के ड्रम लेकर जाजमऊ जा रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ड्रमों का केमिकल और बोरियों में बंद सफेद रंग का पाउडर सड़क पर फैल गया। हाईवे पर करीब पांच किमी लंबा जाम लग गया। पुलिस व हाईवे की पेट्रोलिंग टीम ने ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकलवाने के बाद हाइड्रा की मदद से ट्रक को किनारे करवाया। करीब दो घंटे बाद हाईवे पर यातायात बहाल हो सका। कानपुर देहात के पुखरायां-बरौल के हैदरपुर गांव निवासी चालक तबरेज आलम ट्रक में चमड़े की सफाई और फिनिशिंग के लिए प्रयुक्त होने वाला केमिकल और पाउडर लेकर हैदराबाद से जाजमऊ जा रहे थे। सोमवार तड़के करीब चार बजे ट्रक यशोदानगर एलिवेडेट पुल पर पहुंचा। चालक को अचानक झपकी आने से हादसा हो गया। पुलिस व एनएचएआई की टीम ने ट्रक के केबिन में फंसे चालक तबरेज को शीशा ताेड़कर निकाला। दो घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया यातायात को डायवर्ट कराया गया था। कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें