कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर सब्जी मंडी स्थित शिव मंदिर में बृहस्पतिवार देर रात एक चोर ने तांडव मचाया। टोपी पहनकर मंदिर में घुसे संदिग्ध ने साबड़ से दरवाजा और दानपात्र तोड़कर चोरी की। यह पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर रोष और चिंता है।