कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर पुरवामीर स्थित एमजीए कॉलेज के सामने रविवार को तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई। सामने से आ रही अल्टो कार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में अल्टो सवार चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची महाराजपुर पुलिस ने घायलों को सरकारी जीप से अस्पताल भेजा।