फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: घायल सब्जी विक्रेता से मिला सपा प्रतिनिधिमंडल, इलाज और कानूनी खर्च उठाने का आश्वासन

जाजमऊ थानाक्षेत्र के जेके चौराहे स्थित सब्जी मंडी में हमले में घायल सब्जी विक्रेता शिवम कठेरिया और उनकी मां पुष्पा से सोमवार को समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को इलाज और कानूनी प्रक्रिया में हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। महाराजपुर विधानसभा के पूर्व सपा प्रत्याशी फतेह बहादुर गिल ने कहा कि इलाज और कानूनी प्रक्रिया में आने वाला खर्च पार्टी की ओर से उठाया जाएगा। बताया गया कि बीते दिनों सब्जी लगाने वाले शिवम कठेरिया और उनकी मां पुष्पा पर आरोपियों ने ईंट और लाठी-डंडों से हमला किया था। हमले में शिवम को गंभीर चोटें आई थीं। डॉक्टरों ने उन्हें करीब छह माह तक बेड रेस्ट की सलाह दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें