कानपुरवासियों की रोजाना रेलवे क्रासिंग पर लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने के लिए अनवरगंज से मंधना के बीच एलिवेटेड ट्रैक बनाया जाना है। इसी को लेकर अब रेलवे ट्रैक के किनारे कई जगहों पर मिट्टी की टेस्टिंग का काम शुरू हो गया है। सोमवार को कानपुर विश्वविद्यालय के सामने दो जगहों पर मिट्टी की टेस्टिंग किया जा रहा है।