फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्लागंज: नवीन गंगापुल और सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर जाम, फंसी रही एंबुलेंस को पुलिस ने निकलवाया

मंगलवार को सुबह और शाम को नवीन गंगापुल मार्ग और सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर जाम लगने के कारण राहगीर परेशान रहे। पुल मार्ग पर उन्नाव से कानपुर की ओर मरीज को लेकर जा रही एक एंबुलेंस जाम में फंस गई जिसे पुलिस ने निकलवाया। वहीं, सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लगी रही। यहां रोक के बावजूद भारी प्रतिबंधित वाहनों का आवागमन जारी है। सुबह 10 से 11 बजे के बीच नवीन गंगापुल मार्ग पर वाहनों का लोड बढ़ने के कारण जाम लग गया। इस दौरान एक मरीज को लेकर उन्नाव से कानपुर की ओर जा रही प्राइवेट एंबुलेंस जाम में फंस गई जिसे मौजूद यातायात और कोतवाली पुलिस ने मिलकर किसी तरह से निकलवाया। वहीं शाम को गणेश मूर्ति विसर्जन के चलते आधे घंटे के लिए यातायात प्रभावित रहा। इधर सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर सुबह आधे घंटे तो दोपहर में एक से दो बजे के बीच एक घंटे जाम रहा इस दौरान वाहनों की लंबी लाइन लग गई। मौजूद पुलिस ने जाम खुलवाया जिसके बाद शाम 6 से 7 बजे के बीच फिर से वाहनों का लोड बढ़ने और प्रतिबंधित वाहन डंपर, डीसीएम, ट्रक, ट्राॅला के निकलने के कारण जाम लग गया। आड़े-तिरछे घुसे वाहनों को हटवाकर पुलिस ने जाम खुलवाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें