फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ के रंग में रंगा शुक्लागंज, घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

छठ पर्व के तीसरे दिन रविवार शाम शुक्लागंज के सभी गंगा घाटों पर आस्था और उल्लास का संगम देखने को मिला। हजारों व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं ने बालू घाट, आनंद घाट, नमामि गंगे घाट और शिव बाबा घाट पर पहुंचकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। महिलाओं ने पारंपरिक गीतों के बीच छठी मैया और सूर्यदेव की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। घाटों पर दोपहर से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। परिवार के सदस्य सिर पर पूजन सामग्री से भरी टोकरी लेकर घाटों पर पहुंचे। इनमें ठेकुआ, फल, गन्ना और अन्य प्रसाद शामिल थे। व्रती महिलाएं गंगा के कमर तक पानी में खड़ी होकर सूप में दीप जलाकर सूर्यदेव को अर्घ्य देती रहीं। इसके बाद उन्होंने परिक्रमा कर पूजा की। घाटों पर कांच ही बांस के बहंगिया, होय ना बलमुआ बहंगी घाटे पहुंचाए और सांझ के दिहले अरघिया जैसे पारंपरिक गीत गूंजते रहे। कई स्थानों पर आतिशबाजी भी हुई। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पर्व का समापन होगा। जाजमऊ के चंदन घाट पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें