बिठूर में बाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री के आने की संभावना को देखते हुए शहर के आला अधिकारी अलर्ट पर हैं बिठूर में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी शुरू हो गई है। इसी को लेकर पुलिस और प्रशासन के आल्हा अधिकारी शनिवार को बिठूर स्थित नाना राव पेशवा स्मारक पार्क पहुंचे जहां पर संभावना है कि मुख्यमंत्री सोमवार को वाल्मीकि आश्रम से पूजा अर्चना के बाद यहां पहुंचेंगे जहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे।