बिठूर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर रविवार को नानाराव पार्क में पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अपर पुलिस आयुक्त विपिन टाडा के नेतृत्व में पुलिस उपायुक्त पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान सतर्क रहने, अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी से निर्वहन करने और आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए।मुख्यमंत्री के आगमन और कार्यक्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने को कहा गया।