कमिश्नरेट पुलिस ने 5600 करोड़ रुपये की साइबर ठगी से जुड़े मामले में गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर जाजमऊ स्थित एक फॉर्म हाउस में छापा मारकर 65 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि यह रकम ऑनलाइन गेमिंग और हवाला के जरिए किए गए साइबर फ्रॉड से जुटाई गई थी। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बेकनगंज निवासी साहजेव वारिस और चमनगंज स्थित हलीम कॉलेज के पास रहने वाले सलमान के रूप में हुई है। जांच के दौरान दोनों के खिलाफ नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर दर्ज शिकायतों और उनके बैंक खातों की पड़ताल की गई। इसी जांच में बड़े पैमाने पर रकम के लेनदेन का पता चला।