कानपुर के मंधना क्षेत्र में एनएचएआई और निर्माण एजेंसी पीएनसी की लापरवाही के कारण फ्लाईओवर का ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह फेल हो चुका है। मंधना पुलिया के पास फ्लाईओवर से बारिश का पानी झरने की तरह सीधे हाईवे की मुख्य लेन पर नीचे गिर रहा है। इस जलप्रपात जैसी स्थिति के कारण पुलिया और हाइवे से गुजरने वाले वाहन चालकों तथा स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जनता ने निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं और अधिकारियों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है।