भीतरगांव विकासखंड के राजेपुर गांव और कुड़नी गांव स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में नवनिर्मित सामुदायिक बरातशालाओं का बृहस्पतिवार को अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने लोकार्पण किया। दोनों गांवों में नेयवेली पावर प्लांट, घाटमपुर की ओर से 52-52 लाख रुपये की लागत से बरातशालाओं का निर्माण कराया गया है। इस दौरान सांसद ने किसानों से कहा कि रबी की फसल की बुवाई से पहले नहर की बंबी में टेल तक पानी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।