कानपुर के लखनपुर, अवधपुरी स्थित डॉ. अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर दिव्यांगजन में राज्य आयुक्त दिव्यांगजन की मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शुरू हुई इस मोबाइल कोर्ट में दिव्यांगजनों की समस्याओं, शिकायतों और प्रशासनिक मामलों की सुनवाई कर उनका मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है।