कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरवामीर गांव स्थित रेयर केम इंडस्ट्रीज निरमा फैक्टरी में हिसाब-किताब के बाद नौकरी से निकाले जाने से नाराज एक मजदूर ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ जमकर उपद्रव किया। आरोपी मजदूर ने साथियों संग फैक्ट्री में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ की तथा सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। फैक्टरी मालिक दिनकर प्रबोध सक्सेना की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।