फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सिंहपुर में सज गया थोक पटाखा बाजार, बिक्री शुरू

सिंहपुर में थोक पटाखा बाजार सज गया है। शनिवार को काफी संख्या में लोग पटाखे खरीदने पहुचे और पटाखों की खरीदारी की। कुछ दुकानें पूरी तरह से लग गयी हैं जबकि कुछ दुकानों रविवार को लग जायेगी। थोक पटाखा बाजार के महामंत्री राहुल अरोड़ा ने बताया अभी तक कुल 32 दुकानों को लाइसेंस मिला है।शुक्रवार से पटाखों की बिक्री शुरू हो गयी थी। यहां 20 रुपये से लेकर 4 से 5 हजार रुपये तक पटाखे काफी कम दामों में उपलब्ध हैं। यहां हर बार की तरह सीको, ईगल, मगर, अशोक, कॉक जैसे ब्रांड के पटाखे और स्पार्कल उपलब्ध है।दुकानदार मोहम्मद अहमद व इरफान ने बताया यहां मल्टीकलर स्पार्कल व फुलझड़ी उपलब्ध है। 30 से 40 मिनट तक जलने वाली स्पार्कल मिलेंगी। 13 शॉट से लेकर 18 शॉट वाले अनार मुख्य आकर्षण है। 120 बॉल तक वाली पाइप किफायती दामो पर है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें