फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: खेल-खेल में 14 साल के बालक के मुंह में गया 10 का सिक्का पेट में फंसा

कानपुर के भीतरगांव क्षेत्र स्थित परौली गांव में 25 अक्तूबर को खेल-खेल में 14 वर्षीय बालक लवकुश के मुंह में गया 10 रुपये का सिक्का 11वें दिन भी पेट में फंसा हुआ है। परिजन उसे इलाज के लिए पहले हैलट अस्पताल और फिर कल्याणपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन सिक्का नहीं निकाला जा सका। ताजा एक्स-रे में सिक्का छोटी और बड़ी आंत के जोड़ के पास फंसा दिखा है। हैरानी की बात यह है कि बालक पूरी तरह सामान्य है, खाना खा रहा है और स्कूल भी जा रहा है। हालांकि, सीएचसी अधीक्षक ने दर्द न होने के बावजूद इसे चिंताजनक बताते हुए दवा देकर शौच के रास्ते सिक्का बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें