भारत चीन युद्ध के दौरान शहीद हुए वीर शहीदों की शहादत को नमन करने के लिए रेजांगला दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए भारत स्वाभिमान मंच और पूर्व सैनिक संगठन की ओर से सैनिक पार्क विमान नगर में श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे दीप प्रज्वलित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। उनकी स्मृति में कैंडल मार्च निकाला गया। इसकी अध्यक्षता पूर्व न्यायाधीश डॉ. आर एन सिंह किया। इस मौके पर आरके यादव, मेजर योगेंद्र सिंह, मेजर केके सिंह व दिनेश यादव समेत आदि मौजूद रहे।