कानपुर के बिल्हौर तहसील क्षेत्र में बीते 48 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। राष्ट्रीय राजमार्ग और मुख्य सड़कों के किनारे बने नाले-नालियां उफान पर आने से कई स्थानों पर कटान हो गया है। सड़कों पर जलभराव के साथ-साथ पानी दुकानों और रिहायशी मकानों में कई फीट तक घुस गया है। बारिश के कारण कई गांवों की बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई है, जबकि आकाशीय आफत से दर्जनों कच्चे मकान गिरकर जमींदोज हो गए हैं। पूरे क्षेत्र में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।