कानपुर के पूर्वी जोन में थाईलैंड की एक महिला ने इरफान नाम के युवक पर धोखाधड़ी, धर्मांतरण के दबाव और 60 लाख हड़पने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के मुताबिक इंस्टाग्राम पर पहचान के बाद आरोपी ने गलत जानकारी देकर विवाह किया। बाद में रकम वापस मांगने पर भारत में स्थायी रूप से रहने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। अपर पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) शिवा सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच शुरू कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की बात कही है।