कानपुर के घाटमपुर कस्बे स्थित गांधी विद्यापीठ इंटर कॉलेज में शुक्रवार शाम श्री कृष्ण लीला कमेटी के तत्वावधान में भव्य कंस वध और पुतला दहन का आयोजन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कंस के वध का जीवंत मंचन देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए और पूरा परिसर श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। इससे पूर्व पुराना अस्पताल से आकर्षक झाकियों के साथ भगवान श्रीकृष्ण और बलराम की शोभा यात्रा निकाली गई, जिसका जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।