फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पेशवा महल की खुदाई में मिली दक्षिणमुखी गणेश प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

बिठूर संग्रहालय में रखी पेशवा महल की खुदाई में मिली दक्षिणमुखी गणेश प्रतिमा इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बनी हुई है। ऐतिहासिक महत्व से जुड़ी इस प्रतिमा को देखने के लिए संग्रहालय पहुंचने वाले लोगों में खासा कौतूहल दिखाई देता है। प्रतिमा की बनावट और दक्षिणमुखी स्वरूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख कारण है। संग्रहालय के केयर टेकर ने बताया पेशवा महल क्षेत्र में हुई खुदाई के दौरान यह गणेश प्रतिमा मिली थी। इसके बाद इसे सुरक्षित रखते हुए बिठूर संग्रहालय में प्रदर्शित किया गया है। संग्रहालय में आने वाले पर्यटक और श्रद्धालु प्रतिमा के इतिहास और इसके धार्मिक महत्व के बारे में जानकारी लेते नजर आते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें