कानपुर क्षेत्र में बारिश की वजह से करीब एक पखवाड़े की देरी के बाद तिलहनी फसलों की बुआई शुरू हो सकी है। मौसम अनुकूल होने के साथ ही किसान खेतों की तैयारी कर बुआई में जुट गए हैं। मंधना, कुरसौली, मोहनपुर, टिकरा, पारा और प्रतापपुर क्षेत्र में तिलहनी फसलों की बुआई में तेजी आई है। लगातार बारिश के कारण खेतों में नमी और जलभराव होने से किसान समय पर बुआई नहीं कर पा रहे थे। अब खेतों की स्थिति अनुकूल होने पर कृषि कार्यों में तेजी आई है। किसानों को उम्मीद है कि समय पर बुआई पूरी होने से फसलों की पैदावार बेहतर होगी।