कल्याणपुर शिवली रोड पर एल्डिको काउंटी के सामने कई जगह सड़क उखड़ गई है। सड़क पर बड़े आकार के गड्ढों और बजरी की वजह से वाहन अनियंत्रित हो रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत रात में होती, क्योंकि जिस जगह ये गड्ढे हैं। वहां स्ट्रीट लाइट नहीं है। रात के अंधेरे में ये गड्ढे नहीं दिखते है और लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं।