फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: इस्कॉन में शंख अभिषेक के साथ प्राकट्य महोत्सव शुरू

Shikha Pandey Updated Thu, 03 Sep 2026 10:46 PM IST

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शुक्रवार को है। इस्कॉन में गुरुवार से शंख अभिषेक के साथ प्राकट्य महोत्सव शुरू हो गया। जन्माष्टमी महोत्सव पर दिव्य दर्शन के अलावा महाकलश अभिषेक, रत्नजड़ित विशेष पोशाक, देश-विदेश के विशेष पुष्पों से सजी सजावट और हरिनाम संकीर्तन के साथ कृष्ण-भक्ति का अद्भुत उत्सव देखने को मिलेगा। शंख अभिषेक में 50 से अधिक परिवारों ने दक्षिण मुखी शंख से अभिषेक किया। इस मौके पर श्रद्धालुओं को विशेष शंख उपहार स्वरूप दिया गया। इस वर्ष इस्कॉन अपनी स्थापना की 60वीं वर्षगांठ मना रहा है। अगले दिन नंदोत्सव पर इस्कॉन के संस्थापक आचार्य प्रभुपाद की 130वीं व्यास पूजा होगी। इस वर्ष महोत्सव का विशेष आकर्षण थ्री डी वर्चुअल रियलिटी शो है। इसमें कान्हा की दिव्य लीलाओं का अनूठा अनुभव श्रद्धालुओं को मिलेगा। मुंबई के इस्कॉन चौपाटी से आए सुदामा श्रीकृष्ण की जन्मलीला एवं उनकी दिव्य कथाओं का रसास्वादन कराएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें