फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: महाराजपुर में कार को बचाने में पलटी गोभी लदी पिकअप, ओवरटेक कर रही कार भी टकराई

महाराजपुर थानाक्षेत्र के पुरवामीर स्थित मां गायत्री होटल के सामने मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। गोभी लदी पिकअप एक कार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई, जबकि ओवरटेक कर रही कार टक्कर के बाद दूसरी लेन में जाकर दूसरे वाहन से टकरा गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई। पिकअप चालक हरपाल ने बताया कि वह बैलामऊ चकरपुर मंडी का रहने वाला है। वह त्रिलोकपुर से गोभी लादकर बनारस जा रहा था। इसी दौरान बगल से आ रही कार ने अचानक ओवरटेक किया, जिसे बचाने में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें