सिंहपुर चौराहे पर सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे। इसकी वजह से आवागमन करने वाले वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अमर उजाला ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। पहले इस जगह पर बजरी और गिट्टी का पैचवर्क कराया गया इसके बाद अब इस पर डामरीकरण कराकर पक्का पैच वर्क कर दिया गया है। पैच वर्क होने से लोगो को गड्ढों से निजात मिली है।