फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: तेजस राजधानी में पथराव से दहशत, एसी कोच का शीशा चटका

नई दिल्ली से पटना जा रही तेजस राजधानी एक्सप्रेस में शनिवार रात कानपुर सेंट्रल पहुंचने से पहले पथराव की घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई। यात्रियों के मुताबिक, रात करीब 10:35 बजे कानपुर आउटर के पास ट्रेन के ए-4 सेकंड एसी कोच में दो पत्थर आकर लगे। इनमें एक पत्थर खिड़की के शीशे से टकराया, जिससे तेज आवाज हुई। उस समय कई यात्री सो रहे थे। अचानक हुई आवाज से महिलाएं और बच्चे समेत आसपास के यात्री घबरा गए। ए-4 कोच की सीट नंबर 32 पर सफर कर रहे यात्री दीपक कुमार के मुताबिक, कानपुर सेंट्रल से कुछ पहले ही कोच पर पत्थर लगा। पत्थर लगने के बाद कुछ देर तक कोच में अफरातफरी की स्थिति रही। यात्रियों ने आसपास देखा तो पथराव की आशंका जताई। कोच में सवार महिला वंदना वी देवी सिंह घबराकर चिल्ला उठी। जिससे कोच के अन्य लोग वहां एकत्रित हो गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें