कानपुर के चकेरी अंतर्गत गांधी ग्राम क्षेत्र में खुले पड़े नाले स्थानीय निवासियों और राहगीरों के लिए बड़ी आफत बने हुए हैं। नालों के ढक्कन बाहर पड़े होने के बावजूद क्षेत्रीय पार्षद और जिम्मेदार तंत्र नालों को ढकवाने में लापरवाही बरत रहे हैं, जिससे हर समय बड़े हादसे का खतरा मंडरा रहा है।