कल्याणपुर के पॉश इलाके में आलीशान मकानों के सामने नाला जाम होने से गंदगी बजबजा रही है। वहीं, सड़क पर जगह-जगह कूड़ा फैला होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाले की सफाई नहीं होने से आसपास गंदगी का अंबार लगा है। इलाके में साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था नगर निगम के स्वच्छता संबंधी दावों की पोल खोल रही है। पॉश इलाके में भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है।