नानकारी नहर मार्ग की हालत खस्ताहाल हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बने हुए हैं।गड्ढों से बचकर निकलने के प्रयास में दोपहिया और चारपहिया वाहन डगमगाने लगते हैं। इससे हादसे का खतरा बना रहता है। सड़क की बदहाली के चलते राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। सड़क की मरम्मत कराकर गड्ढों को भरवाने की जरूरत है