कानपुर के चकेरी अंतर्गत श्याम नगर स्थित एलआईसी पार्क में इन दिनों बंदरों के बढ़ते आतंक से क्षेत्रीय नागरिक बेहाल हैं। पार्क में दिनभर बंदरों का झुंड डेरा जमाए रहता है, जिससे सुबह-शाम टहलने आने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और पार्क में खेलने वाले मासूम बच्चों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन और वन विभाग से बंदरों को पकड़वाने तथा पार्क में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।