फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में एक्शन में महापौर प्रमिला पांडेय, जीटी रोड से हैलट तक हटेगी बजरी, बाढ़ पीड़ितों को बटेंगे कपड़े-खाना

कानपुर शहर में हादसों का सबब बन रही सड़कों पर फैली बजरी को हटाने का काम महापौर प्रमिला पांडेय की देखरेख में युद्धस्तर पर शुरू हो गया है। जीटी रोड, हैलट अस्पताल के आसपास और नंदलाल चौराहे पर गिट्टी साफ कराई जा रही है। इसके बाद महापौर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों सुंदर नगर और जरौली का दौरा कर राहत कार्यों का जायजा लिया। बाढ़ पीड़ितों द्वारा कपड़ों की किल्लत की बात सामने आने पर महापौर ने बुधवार को कपड़े वितरित करने और सरकार द्वारा कच्चे-पक्के भोजन की निरंतर व्यवस्था का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें