पनकी थानाक्षेत्र के रतनपुर स्थित बी-42 मकान के नीचे बनी शराब की दुकान में सोमवार सुबह आग लग गई। आग की सूचना पर पनकी और फजलगंज फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने पंपिंग कर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के निर्देश पर सोमवार सुबह 5:05 बजे मिनी कंट्रोल रूम को रतनपुर में मकान में आग लगने और कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी। इस पर पनकी फायर स्टेशन की यूनिट के साथ फजलगंज से भी दो दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि आग मकान के नीचे बनी शराब की दुकान में लगी है। दमकल कर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का काम शुरू किया और कुछ देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।