कानपुर के रामादेवी स्थित मान्यवर कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय परिसर में स्वच्छता के दावों की धज्जियां उड़ रही हैं। अस्पताल की दीवारों पर 'गंदगी न फैलाने' के निर्देश लिखे होने के बावजूद ठीक उन्हीं के नीचे गंदगी और कूड़े के ढेर लगे पड़े हैं। इसके अलावा परिसर में शराब के पाउच और खाली बोतलें भी बिखरी मिलती हैं, जिससे शाम ढलते ही अस्पताल परिसर शराबियों का अड्डा बन जाता है। इस अव्यवस्था से मरीज और उनके परिजन खौफजदा हैं।