कानपुर के चकेरी क्षेत्र अंतर्गत जेके फ्लाईओवर के नीचे अवैध पार्किंग और अतिक्रमण की गंभीर समस्या बनी हुई है। फ्लाईओवर के निचले हिस्से पर प्राइवेट वाहनों, स्कूली वैनों और बसों ने पक्का कब्जा जमा रखा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और स्थानीय पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की बेरुखी और अनदेखी के चलते रोजाना यहां जाम की स्थिति बनती है और राहगीरों व स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।