दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में आरोपी बहू शालू मिनोचा की पुलिस कस्टडी रिमांड पर मंगलवार को सीएमएम कोर्ट में सुनवाई हुई। इसके लिए बहू शालू मिनोचा, विशाल गौतम और राज किशोर तीनों कोर्ट पहुंचे हैं। पुलिस 24 घंटे की रिमांड मंजूर कराकर शालू और उसके संदिग्ध पति सुब्रत का आमना-सामना कराने की तैयारी में है। वहीं शालू के वकील द्वारा कोर्ट में 164 के तहत कलमबंद बयान दर्ज कराने की अर्जी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।