मंधना-बिठूर रोड पर ब्लू वर्ल्ड के पास रामनगर, शिवनगर और बैदानी गांवों को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर बुधवार रात किसी ने दो डंपर कचरा डलवा दिया। सड़क पर फैले कचरे और भारी जलभराव के कारण इन तीनों गांवों का सीधा आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। हालात इतने खराब हैं कि ग्रामीणों को अपने रोजमर्रा के कामों के लिए अब दूसरे लंबे रास्तों का इस्तेमाल करने को मजबूर होना पड़ रहा है।